No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण डाईट भिंड में कलेक्टर भिंड एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड श्री शिवब्रह्म जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान डाइट प्राचार्य भिण्ड आनंद शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी डाइट संदीप सिंह कुशवाह, जितेंद्र सिंह भदौरिया और जिला सह समन्वयक भिंड अशोक पवैया, भिंड जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी और खंड स्रोत समन्वयक, ब्लॉक सह समन्वयक व ब्लॉक अकादमिक समन्वयक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में जिला सह समन्वयक अशोक पवैया एवं डाइट प्रशिक्षण प्रभारी संदीप सिंह कुशवाह द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 में असाक्षर व्यक्तियों के सर्वेक्षण, मॉनिटरिंग एवं असाक्षर सम्बंधी अन्य गतिविधियों के सफल संचालन के निर्देश उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को दिए गए, प्रशिक्षण में जिला सह समन्वयक अशोक पवैया और ब्लॉक सह समन्वयक एम.टी. द्वारा भिण्ड जिले के सभी साक्षरता से सम्बंधित आंकड़े पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किये गये और राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पीपीटी को प्रोजेक्टर की मदद से सभी प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया, प्रत्येक विकासखंड में अक्षर साथियों और शिक्षकों की मदद से ग्राम/वार्ड के प्रत्येक घर के असाक्षर व्यक्तियों का ऑनलाइन/ऑफलाइन शत्-प्रतिशत सर्वे कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें, सर्वे कार्य 15 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर एनआईएलपी एप पर असाक्षरों की एंट्री शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।

a

Related Articles

Back to top button