No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 71 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई,गिरजा देवी को मिला वृद्धाश्रम में आसरा।

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 71 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई,गिरजा देवी को मिला वृद्धाश्रम में आसरा।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर भिण्ड ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 71 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान भिण्ड जिले की निवासी एक बुजुर्ग महिला आवेदक गिरजा देवी पत्नी शिव सिंह जनसुनवाई में पहुंची और उन्होंने अपनी व्यथा से अवगत कराया कि उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है, और ना ही उनकी कोई संतान है। मैं अपनी स्वेच्छा से वृद्धाश्रम जाना चाहती हूं।

कलेक्टर ने आवेदक गिरजा देवी की समस्या को गंभीरता से सुना और उनकी समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए वृद्धाश्रम में भर्ती कराने की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब गिरजा देवी बिना किसी परेशानी के वृद्धाश्रम में रह सकेंगी।

सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों द्वारा गिरजा देवी को वृद्धाश्रम में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग महिला आवेदक खुशी-खुशी वृद्ध आश्रम में भर्ती होने को पहुंच गई हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित निराकरण के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

a

Related Articles

Back to top button