No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक हुए सम्मानित।

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक हुए सम्मानित।

आज चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार गोरमी मनीष दुबे द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर जिला भिण्ड एल.के. पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव नवनीत शर्मा तथा शिवराज सिंह कुशवाह प्राचार्य पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तहसीलदार मनीष दुबे द्वारा अवगत कराया गया कि गोरमी क्षेत्र में कुल 169 एचएलबी निर्धारित हैं, जिनमें से 32 एचएलबी का कार्य प्रगणकों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के फलस्वरूप संबंधित प्रगणकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एल.के. पांडे द्वारा प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया तथा सभी को पूर्ण निष्ठा एवं सावधानी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रगणकों से संवाद कर उनके अनुभव एवं विचार भी साझा किए। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button