No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

रेडक्रॉस दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान, मानव सेवा का दिया संदेश।

रेडक्रॉस दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान, मानव सेवा का दिया संदेश।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान, मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर भिण्ड के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का समन्वयन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा जीवनदान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों का जीवन बचा सकता है।

मुख्य अतिथि कलेक्टर भिण्ड ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। किसी संस्था की ताकत उसके जुड़े लोगों की संख्या से ही मापी जाती है। छोटी से छोटी जानकारी से बड़ी जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। कहा- रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचेगी, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली भी अपनाई जा सकेगी। कलेक्टर ने रेडक्रॉस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अधिक सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नवजीवन सहायतार्थ संगठन भिंड, जीवनदायनी रक्तदान समिति भिंड, संजीवनी रक्तदान समिति भिंड एवं अन्य को रक्तदान एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फूप एवं गोहद में आयोजित रक्तदान शिविरों के रक्तदाताओं सहित समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सहित 50 से अधिक रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button