No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड जल प्रदाय परियोजना में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित।

भिण्ड जल प्रदाय परियोजना में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित।

भिण्ड नगर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित जल प्रदाय परियोजना के अंतर्गत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “रोड सेफ्टी प्लेज एवं जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा कार्यस्थल पर सतर्कता बरतने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। परियोजना क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत केवल आधारभूत संरचना विकास ही नहीं, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
अभियान का उद्देश्य श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

a

Related Articles

Back to top button