No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ग्राम गिजुर्रा में वीएचएसएनडी सत्र का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

ग्राम गिजुर्रा में वीएचएसएनडी सत्र का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

ग्राम गिजुर्रा में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का संयुक्त निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव एवं महिला बाल विकास अधिकारी अंजू तोमर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित आशा कार्यकर्ता सत्र स्थल पर अनुपस्थित पाई गईं तथा उनके स्थान पर उनके पति द्वारा कार्य किया जाना पाया गया, जिसे नियम विरुद्ध मानते हुए संबंधित आशा कार्यकर्ता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु बीएमओ मेहगांव को निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान ड्यू लिस्ट अनुसार बच्चों एवं गर्भवती/धात्री माताओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित एएनएम एवं ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ सीएचओ को निर्देशित किया गया कि आगामी वीएचएसएनडी सत्रों हेतु एक दिवस पूर्व सभी हितग्राहियों को सूचना देना सुनिश्चित करें, जिससे शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के माध्यम से गांव से महिलाओं एवं बच्चों को बुलवाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही संबंधित मैदानी कर्मचारियों को भविष्य में सत्र संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button