No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आमजन व गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की एडवाइजरी।

बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आमजन व गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की एडवाइजरी।

जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, बेहोशी, हीट स्ट्रोक सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं पहले से बीमार व्यक्तियों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थ लेने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा बाहर निकलते समय सिर ढ़कने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गों को बंद वाहनों में अकेला नहीं छोड़ने और हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।
विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि हीट वेव के दौरान शरीर में पानी की कमी, थकान, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव एवं गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त तरल पदार्थ लेने, धूप से बचने, संतुलित भोजन करने एवं नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि हीट वेव के दौरान स्वयं सावधानी बरतें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सके।

a

Related Articles

Back to top button