महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत् ऑंगनवाडी केन्द्रों पर गतिविधियाँ हुईं आयोजित।

महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत् ऑंगनवाडी केन्द्रों पर गतिविधियाँ हुईं आयोजित।
बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया।
महिला हेल्पलाईन डेस्क 181 एवं महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की दी जानकारी।
भिण्ड 13 जनवरी 2024/महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान म०प्र० शासन द्वारा प्रदाय निर्देशों के परिपालन में जिला भिण्ड अन्तर्गत समस्त ऑंगनवाडी केन्द्रों पर गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आयोजित गतिविधियों के दौरान कार्यशाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत घटते लिंगानुपात पर चर्चा की गई। बालिकाओं को उनके अधिकार के बारे में बताया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला भिण्ड द्वारा महिला हेल्पलाईन डेस्क 181 एवं मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई। इस मौके पर ऑंगनवाडी केन्द्रों पर संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक, एकीकृत बाल विकास परियोजना मौजूद रहीं।




