औद्योगिक संस्थान भिण्ड में रिक्त 01 भूखण्ड पर अंतिम 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन EOI आमंत्रित।
औद्योगिक संस्थान भिण्ड में रिक्त 01 भूखण्ड पर अंतिम 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन EOI आमंत्रित।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड ने बताया है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भिण्ड जिले में स्थित अर्द्ध शहरी औद्योगिक संस्थान, भिण्ड में रिक्त औद्योगिक भू-खण्ड के आवंटन हेतु दिनांक 01 जनवरी 2026 प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 15 जनवरी 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संपादित की जाएगी। प्रत्येक भू-खण्ड हेतु आवेदन शुल्क रु.5000/- होगा आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा।
आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजि (premium) की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। भू-खण्डों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जायेगा।
नियम, प्रक्रिया एवं भू-खण्ड आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट mpmsme.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।




