सांसद संध्या राय के प्रयास से मिली भिण्ड को समर स्पेशल ट्रेन- भोपाल की सौगात।

सांसद संध्या राय के प्रयास से मिली भिण्ड को समर स्पेशल ट्रेन- भोपाल की सौगात।
समर स्पेशल प्रयागराज-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-शिवपुरी एवं भोपाल होते हुए बैंगलोर तक संचालित होने वाली साप्ताहित ट्रेन क्रमांक 04113 कल दिनांक 06 जून 2026 को दोपहर 11:30 से प्रारंभ होने जा रही है। यह भिण्ड जिले एवं क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है।
भिण्ड की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का शुभारंभ किया है।
यह ट्रेन वर्तमान में दो माह के लिए समर स्पेशल के रूप में प्रारंभ की गई है। यदि इस रेल सेवा में यात्रियों की संख्या एवं यातायात निरंतर बढ़ता है, तो भविष्य में इसे क्षेत्र के लिए स्थायी सौगात के रूप में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय से भिण्ड सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज, इटावा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल एवं बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
एक बार पुनः भिण्ड जिले की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।




