ताजा ख़बरें
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मां की बगिया और तालाब का किया निरीक्षण।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मां की बगिया और तालाब का किया निरीक्षण।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम अमायन एवं जनपद पंचायत गोहद के ग्राम बंजारा का पुरा में मां की बगिया हेतु गढ़े एवं फेंसिंग कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का आंकलन कर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही पर बल दिया। साथ ही फेंसिंग के स्तंभ, तारबंदी तथा प्रवेश मार्गों की स्थिति देखी और मानक अनुसार शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमायन में तालाब का निरीक्षण कर तालाब का गहरीकरण कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब गहरीकरण से वर्षा जल संग्रहण बढ़ेगा।




