No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आबकारी विभाग द्वारा वृत्त लहार के दबोह कस्बे में की गई संयुक्त दविश,30 पाउच एवं 5 लीटर कच्ची शराब हुआ बरामद।

आबकारी विभाग द्वारा वृत्त लहार के दबोह कस्बे में की गई संयुक्त दविश,30 पाउच एवं 5 लीटर कच्ची शराब हुआ बरामद।

*आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए*

कलेक्टर भिण्ड के दिशा निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर के मार्गदर्शन में वृत्त लहार के दबोह कस्बे में राहकोला माता मंदिर के पास स्थित कंजर डेरा पर पहुंचकर पुलिस थाना दबोह और आबकारी विभाग के द्वारा संयुक्त दविश दी गई, दबोह में मुखबिर से प्राप्त शिकायत के आधार पर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 30 पाउच कच्ची शराब एवं 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई इस प्रकार कुल 08 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 1600 रुपये है। कार्यवाही के दौरान एक महिला सुष्मिता कंजर पत्नी विकाश कंजर को गिरफ्तार कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया, शराब को मौके पर नष्ट किया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रवि बिसारिया एवं पुलिस थाना दबोह से मुख्य आरक्षक राकेश गोयल और महिला आरक्षक आरती उपस्थित रही।

a

Related Articles

Back to top button