स्वरोजगार संबंधी सभी योजनाओं को गंभीरता से लें – कलेक्टर।

स्वरोजगार संबंधी सभी योजनाओं को गंभीरता से लें – कलेक्टर।
*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन में सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करें।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से एएनसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा कर कहा कि लक्ष्य के विरुद्ध एएनसी रजिस्ट्रेशन कम हुए हैं, सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बीएमओ और सीईओ जनपद के साथ बैठकर इसकी समीक्षा करें। जिन हितग्राहियों का समग्र नहीं है, उनका समग्र बनवाएं। उन्होंने कहा कि एएनएम के पास उपलब्ध रजिस्टर में ऑफलाइन डाटा को एंट्री कराया जाए।
बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसमें ई विकास के माध्यम से उर्वरक वितरण, स्वाइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई।पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड, टीकाकरण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों तथा पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। सभी विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार संबंधी सभी योजनाओं को गंभीरता से लिया जाए।
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकाय सीएमओ को निर्देशित कर कहा कि बारिश से पहले नाले-नालियों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिससे बारिश के दौरान कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं बने। साथ ही नालों की सफाई के दौरान निकले हुए मलवे को किनारे पर पड़ा नहीं छोड़ा जाए उसका समय पर उठाव कर लिया जाए।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।




