No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ का होगा आयोजन

2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ का होगा आयोजन

*100 से अधिक पूर्ण नल जल योजनाओं का होगा हस्तांतरण*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक का आयोजन*

जिला कलेक्टर ने कहा कि 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूर्ण नल जल योजनाओं का हस्तांतरण ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। उन्होंने एई और जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हस्तांतरण के लिए प्रस्तावित योजनाओं का आगामी पांच दिनों में संयुक्त भ्रमण कर कमी अथवा शेष कार्य का परीक्षण करें। यदि छोटे-मोटे मरम्मत कार्य शेष हैं तो उन्हें शीघ्र पूर्ण करवाया जाकर न्यूनतम 100 पूर्ण नल जल योजना को ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ के दौरान हस्तांतरण के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां नल जल योजना के कार्य पूर्ण हैं लेकिन ग्राम पंचायत अकारण हस्तांतरण नहीं ले रही है, तो ग्राम सरपंच को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। यदि संयुक्त भ्रमण में कोई नल जल योजना हस्तांतरण के लिए उपयुक्त नहीं पाई जाती है तो हस्तांतरण प्रस्तावित करने वाले एई के विरुद्ध विभागीय जांच कराई जाएगी। कलेक्टर ने गत दिवस ये निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर ने 49 से 25 प्रतिशत भौतिक प्रगति वाली नल जल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उन सभी योजनाओं की सूची तैयार की जाए जिसमें भूमि संबंधी विवाद के कारण काम रुका होने की स्थिति है। उन्होंने जनपद सीईओ को हस्तांतरित योजनाओं से संबंधित एमपीईबी के लंबित देयकों का टाइड फंड से तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने हस्तांतरित योजनाओं को हर स्थिति में चालू करने और लाभान्वित परिवारों से निर्धारित शुल्क की नियमित रूप से वसूली करने के निर्देश दिए जिससे भविष्य में एमपीईबी को नियमित भुगतान होता रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि ठेकेदारों द्वारा तोड़ी गई सीसी रोड़ यदि समय से ठीक नहीं की जाती है तो उनके विरुद्ध कानूनी और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के यंत्री उपस्थित थे।
.

a

Related Articles

Back to top button