डिप्टी कलेक्टर ने कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र अटेर का किया निरीक्षण।

डिप्टी कलेक्टर ने कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र अटेर का किया निरीक्षण।
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक महेन्द्र सिंह सौजन्या द्वारा कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र अटेर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्था का अवलोकन किया तत्पश्चात बैठक में आपार आईडी, 3.0 पोर्टल पर नामांकन, यू-डाइस प्रोग्रेशन, एम.बी.यू., एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा पुस्तकों की एण्ट्री की समीक्षा की गयी। इसी क्रम में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण हेतु बनाये गये डिपो एकीकृत मा.वि. परा का निरीक्षण किया गया। खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधितों को सौंपे गये दायित्व का कार्य निर्धारित समय सीमा-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में जवाबदारी निर्धारित करते हुये कार्यवाही की जावेगी।




