No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कम्युनिटी हॉल भिण्ड में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर,बहुदिव्यांग के पात्र हितग्राही का हुआ पेंशन स्वीकृति आदेश।

कम्युनिटी हॉल भिण्ड में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर,बहुदिव्यांग के पात्र हितग्राही का हुआ पेंशन स्वीकृति आदेश।

शासन की मंशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भिण्ड नगर में मेला ग्राउंड के पास कम्युनिटी हॉल में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में खंड स्तरीय विभाग अधिकारी उपस्थित हुए।

एसडीएम भिंड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद भिण्ड यशवंत वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड  शालू दोहरे ने शिविर के दौरान 11 वर्षीय बहुदिव्यांग के पात्र हितग्राही  सिद्धार्थ सेंगर की पेंशन स्वीकृत कर दिव्यांग पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रति उपलब्ध कराई।

a

Related Articles

Back to top button