No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

हीरापुरा लहार में स्व. गायत्री देवी की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

हीरापुरा लहार में स्व. गायत्री देवी की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

भिंड जिले के लहार क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा में जी ,डी, मेमोरियल होम्योपैथिक हॉस्पिटल परिसर में स्वर्गीय गायत्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित तृतीय वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के संस्थापक डॉ. अखिलेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. कुसुम सिंह तथा परिवारजनों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गाँव के विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य रूप से व्याख्याता रघुनंदन सिंह, पंकज सिंह, डॉ. बृजेन्द्र सिंह (जालौन), डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. रिया शर्मा, रागिनी, खुशी राजावत, निकिता राजावत, साक्षी राजावत एवं अनिल सिंह सहित गाँव के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।
बच्चों को संबोधित करते हुए अपने उदबोधन में डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही किसी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनकी जन्मभूमि हीरापुरा से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है और इसी कारण वे अपने पैतृक गाँव के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और राष्ट्र निर्माता बनेंगे।
डॉ. कुसुम सिंह ने भी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, संस्कार एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला अनुकरणीय प्रयास बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।

a

Related Articles

Back to top button