नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा 21 जून को मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर।

नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा 21 जून को मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर।
नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 रविवार को एक पाली में (सत्र 02:00 से 05:00 बजे तक) शहर के दो परीक्षा केन्द्रों शासकीय एमजेएस कॉलेज भिण्ड एवं पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी का आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों हेतु एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था किये जाने के निर्देश नीट यूजी से दिये गये हैं।
कलेक्टर भिण्ड ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड को निर्देशित किया है कि एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 को प्रात: 11:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड पर एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल किट की व्यवस्था कर ड्यूटी आदेश कार्यालय कलेक्टर मय केन्द्राध्यक्ष को भेजना सुनिश्चित करें।




