ताजा ख़बरें
बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न।

बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न।
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में किया गया।
कलेक्टर द्वारा बंधक श्रम उन्मूलन अधिनियम 1976 के अंतर्गत की गई कार्यवाही एवं विमुक्त श्रमिकों के पुनर्वास के संबंध में चर्चा की गई एवं बाल श्रम के उन्मूलन हेतु संयुक्त निरीक्षण करने एवं समय-समय पर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में श्रम निरीक्षक मनीष झा, बाल कल्याण समिति से इंद्रजीत शर्मा, एसजेपीयू से योगेश सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित हुए।




