भीम आर्मी नेता द्वारा ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश।

भीम आर्मी नेता द्वारा ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश।
भिण्ड परशुराम सेना ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर भीम आर्मी के नेता अनिल गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव के दौरान अनिल गुर्जर ने शासकीय पुलिस वाहन पर खड़े होकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र, आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया। संगठन का कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में वैमनस्यता और आपसी द्वेष फैलता है।
ज्ञापन में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और सरकारी वाहन पर चढ़कर शासकीय कार्य को क्षति पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। परशुराम सेना ने चेतावनी दी है कि वे समाज में द्वेष फैलाने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




