No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भिंड पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 09/05/2026 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके बड़े लड़के का आरोपीगणों के साथ मुंहवाद हो रहा था। इसी दौरान उक्त लोगों द्वारा मेरे लडके के साथ हाथ थप्पड़ों से मारपीट की गई, जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। फरियादी के अनुसार फरियादी का लडका घर से रस्सा लेकर फांसी लगाने की बात कहते हुए दौड़ पड़ा। फरियादी द्वारा आरोपियों से उसे रोकने के लिए कहा गया, किन्तु आरोपीगण द्वारा “मर रहा है तो मर जाने दो” कहा गया। इसके बाद मेरे लडके ने पांड़ करार के ऊपर स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को नीचे उतरवाकर जिला चिकित्सालय भिण्ड भेजा गया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र. 94/2026 धारा 108, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान की गई कार्यवाही- घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के पहलुओं की जांच की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दो आरोपीगण निवासीगण ग्राम दोनियापुरा (सिकाहटा) थाना ऊमरी जिला भिण्ड को आज दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उ.नि. ध्यानेन्द्र सिंह, प्र.आर. राजेश सिंह मधुरिया, सुरेन्द्र उपाध्याय, मदन मोहन शर्मा, आरक्षक राहुल तोमर, सनी यादव, राजबहादुर यादव, रिंकू पाराशर, नीलेश तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button