No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंधर्म

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर जनजागृति संदेश,’भारतीय संस्कृति के प्रचारक विवेकानंद कोटि-कोटि नमन’ – डॉ. मोहनानंद सरस्वती।

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर जनजागृति संदेश,’भारतीय संस्कृति के प्रचारक विवेकानंद कोटि-कोटि नमन’ – डॉ. मोहनानंद सरस्वती।
भिंड/स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद अखंड जन सेवा समिति द्वारा देशवासियों के लिए जनजागृति संदेश जारी किया गया है।समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. मोहनानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में गौरव दिलाने वाले, भारत को ‘विश्व गुरु’ का दर्जा दिलाने वाले और आज के युवाओं के प्रेरणा स्रोत परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी कोटि-कोटि नमन।जारी किए गए 3 संकल्प:
समिति की ओर से जन-जन के लिए 3 प्रमुख संकल्प और संदेश जारी किए गए:
1. कानून की मांग: श्री राम जन्म भूमि अयोध्या मंदिर से चंदा चोरी करने वालों पर देश विरोधी कानून लाया जाए।
2. सार्वजनिक कार्रवाई: मंदिर में चोरी करने वालों का जुलूस अयोध्या में ही निकाला जाए।
3. आत्मचिंतन की अपील: श्री राम जी और जनमानस के साथ विश्वासघात करने वालों की सहायता करने वाले आत्मचिंतन करें।नारे:
संदेश के अंत में ‘भारत माता की जय’, ‘गौ माता की जय’, ‘श्री राम जी महाराज की जय’ के नारे लगाए गए।संदेश जारी करने वाले:
महामंडलेश्वर डॉ. मोहनानंद सरस्वती, अध्यक्ष – ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद अखंड जन सेवा समिति
महासचिव: योगेश्वर दत्त शर्मा,
साहित्यकार: अजमेर दद्दा,
मीडिया प्रभारी: संतोष चौहान,
सच्चिदानंद सरस्वती, स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती, सेवा नंद सरस्वती एवं समस्त समिति के पदाधिकारीगण।स्थान: श्री रामानंद आश्रम, पुरानी गढ़िया नयागांव, भिंड।समिति ने सभी देशवासियों से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र और धर्म की सेवा करने का आह्वान किया है।

a

Related Articles

Back to top button