मेहगांव पुलिस ने जुए के फड़ से 7 बाइक, दो मोबाइल व नगदी सहित 4 लाख का मसरुका किया जप्त।

मेहगांव पुलिस ने जुए के फड़ से 7 बाइक, दो मोबाइल व नगदी सहित 4 लाख का मसरुका किया जप्त।
भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल (रा.पु.से.) के निर्देशन में तथा SDOP मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस द्वारा ग्राम कतरौल में जुए के फड पर की छापेमार कार्यवाही।
दिनांक 09.08.2026 को थाना मेहगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कतरौल में हनुमानजी मन्दिर के पीछे कुछ व्यक्ति रुपये पैसों से हारजीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे है। मुखबिर की सूचना विश्वनीय होने से पुलिस टीम दबिश हेतु रवाना की गई। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागना शुरु किया। मौके पर ही घेराबन्दी कर पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 33720 रुपये नगदी एवं तथा दो एण्ड्रायड मोबाइल कीमती लगभग 70 हजार रुपये जप्त किये गये।
जुए के फड से जुआरियों द्वारा आवागमन में इस्तेमाल की गई 07 मोटर सायकलें जप्ती की गई जिनकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये। पकडे गये गये आरोपियों से जुए के फडे से भागने वाले, जुए को संचालित करने वाले लोगों के नाम पते पूछे गये। पकडे गये 04 आरोपियों तथा मौके पर से भागने वाले 06 आरोपियों के विरुद्ध थाना मेहगांव पर 13 जुआ एक्ट के तहत अप.क्र. 224/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकडे गये तथा भागने वाले आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से ही 13 जुआ एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध है। भागने वाले सभी आरिपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिया – निरी. रविन्द्र शर्मा, प्र.आर. 384 इरशाद नवी, प्र.आर. 02 राकेश कुमार, प्र.आर. 678 गम्भीर सिंह, आर. 718 तिलक सिंह तोमर, आर. 338 दिनेश मुदगल, आर. 1000 देवेन्द्र सिंह सिकरवार, आर. 291 मंगल बघेल, चालक आर. 222 शिवकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।




