No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

*मंच स्थल, सभा, पार्किंग एवं हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण*

कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने लहार पहुंचकर विधायक अम्बरीश शर्मा, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भिण्ड जिले के लहार में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने लहार के भाटनताल पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन कर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चिन्हित सभा स्थल, मंच, ग्रीन रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा साथ ही हैलीपेड स्थल तथा पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम लहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button