खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्कूलों के मिड-डे-मील का लिया जायजा,मसालों, नमक एवं खाद्य तेल के लिये सैंपल।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्कूलों के मिड-डे-मील का लिया जायजा,मसालों, नमक एवं खाद्य तेल के लिये सैंपल।
कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर, फूड केमिस्ट आरती शिवहरे ने भिण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय आदर्श महावीर गंज एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में बन रहे मिड-डे-मील का निरीक्षण किया। रसोई की स्वच्छता एवं उपयोग हो रहे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। महावीर गंज के विद्यालय में माँ अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह एवं सुभाष नगर के विद्यालय में जागृति स्व-सहायता समूह के द्वारा भोजन बनवाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान उपयोग किए जा रहे मसालों, नमक एवं खाद्य तेल के सैंपल लिये। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्राप्त हो इसलिए निरंतर मिड-डे-मील अंतर्गत बन रहे भोजन का निरीक्षण कर सैम्पलिंग कार्रवाई जारी रहेगी। रसोई में खाना बना रहीं महिलाओं को सख्त हिदायत दी गई कि वह भोजन को रखने या कवर करने में अखबार का उपयोग बिल्कुल न करें। अखबार की स्याही सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है।




