No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सुरपुरा में शामावि में जल संरक्षण हेतु शपथ का हुआ आयोजन।

“जल ही जीवन है” जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है।
सुरपुरा में शामावि में जल संरक्षण हेतु शपथ का हुआ आयोजन।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड अटेर की नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति भिण्ड के द्वारा मुख्यमंत्री एवं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेश भर में जल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्रमांक 2 सुरपुरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण हेतु शपथ का आयोजन किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे बताते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा जन अभियान परिषद द्वारा जिले भर में जिला प्रशासन के सहयोग से जल संरक्षण संवर्धन अभियान अंतर्गत परिषद की नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं परामर्शदाताओं एवं विभिन्न स्वेच्छिक संगठनों द्वारा अभियान बढ़ चढकर सहभागिता की जा रही है साथ ही उन्होंने कहा “जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये सभी नागरिकों को आगे आना होगा। जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। तालाबों को सहेजने की आवश्यकता है। सभी को मिलकर प्रयत्न करना होगा कि तालाबों में पानी हमेशा भरा रहे।
विकासखण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया ने बताया जल गंगा सवर्धन अभियान का प्रमुख उदेश्य जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना व जल स्त्रोतों के रख रखाव प्रति आम जन को जागरूक करना है। यह अभियान पर्यावरण, प्रकृति तथा जल के संरक्षण के लिए महती भूमिका निभा रहा है। जल है तो कल है जल ही जीवन है। विद्यालय मे सामुहिक श्रमदान किया गया। शासन द्वारा शुद्ध एवं स्वच्छ जल को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। नगरीकरण और औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के कई हिस्सों मंर पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। जिससे हमें स्वच्छ जल एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके।
जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह भदौरिया एवं विकास समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई तथा जल के उपयोगिता के संबंध में लोगों को जागरुक भी किया।
सेक्टर प्रभारी संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा ने कहा संस्था को आवंटित सेक्टर के समस्त ग्रामों में जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह भदौरिया एवं विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया जी मार्गदर्शन में साथ सभी प्रतिनिधि जल गंगा संवर्धन अभियान में पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, परामर्शदाता रचना भदौरिया, अंकित धाकरे,व सी एम सीएलड़ीपी छात्र, नवांकुर प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति सदस्य समाजसेवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशुना देवी, विनीता देवी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button