No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

14 जुलाई से घर-घर दस्तक देगा स्वास्थ्य विभाग, बाल एवं शिशु मृत्यु दर घटाने पर जोर।

14 जुलाई से घर-घर दस्तक देगा स्वास्थ्य विभाग, बाल एवं शिशु मृत्यु दर घटाने पर जोर।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया है कि जिले में 14 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दस्तक अभियान के दौरान जिले भर में स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। अभियान में डायरिया, निमोनिया, कुपोषण, एनीमिया, जन्मजात विकृतियां, टीकाकरण से वंचित बच्चे और अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी गांव या शहरी वार्ड नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाऐं पहुंचाना प्राथमिकता है। लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने बताया कि उक्त अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान की तैयारियों की जिले पर समीक्षा की गई, समीक्षा में बाल्य मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी मैदानी कार्यकर्तओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये गये।

a

Related Articles

Back to top button