नशे से दूरी है जरूरी 2.0″*अभियान 15.7.26 से 30.7.26 के तहत भिण्ड पुलिस की पहल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह एवं रैली हुआ वृहद नशामुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″*अभियान 15.7.26 से 30.7.26 के तहत भिण्ड पुलिस की पहल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह एवं रैली हुआ वृहद नशामुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (आईपीएस) ने किया कर्मचारियों एवं नागरिकों को जागरूक, 800 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0″के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय नशामुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत , अनुविभागीय अधिकारी अटेर रविन्द्र वास्कले ,रक्षित निरी.भिण्ड अरविन्द्र सिकरवार , रक्षित निरी.आदित्य मिश्रा थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी नयागांव वैभव तोमर, थाना प्रभारी बरोही अतुल भदौरिया एवं थाना के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल लगभग 800 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (आईपीएस) ने उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे के प्रलोभन से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत,अनुविभागीय अधिकारी अटेर रविन्द्र वास्कले ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस का लक्ष्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना भी है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्परिणाम, उससे बचाव के उपाय एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश पुलिस के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
*मध्यप्रदेश पुलिस का “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रहा है।*




