No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 22 जुलाई को, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा रोजगार मेला।

युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 22 जुलाई को, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा रोजगार मेला।

*10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए अवसर*

*13 कंपनियों द्वारा की जाएगी निःशुल्क भर्ती*

*14 हजार से 40 हजार तक मिलेगा वेतन, स्टाई फंड*

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई.टी.आई. भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 22 जुलाई 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।
जिसमें क्विक आई.टी. सालूशन एण्ड कंटलजेंसी ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के स्नातक/स्नातकोत्तर युवाओं के लिए असिस्टेंट मैनेजर तथा रिलेशनशिप मैनेजर, आमधनी प्रा०लि० गुजरात द्वारा 18 से 25 आयु वर्ग के 10/12वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिश एवं ऑपरेटर, डिफरेंस मेनेजमेन्ट डेवलमेंट इंडिया प्रा०लि० लखनउ द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के न्यूनतम 10वीं पास एवं 12वीं पास युवाओं के लिए अप्रेंटिश एवं ऑपरेटर, एक्सिक बैंक गुडगांव द्वारा 18 से 23 आयु वर्ग के स्नातक युवाओं के लिए असिस्टेंट मैनेजर/सुपरवाइजर/क्लर्क, एल.आई.सी भिण्ड द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 12वीं पास युवाओं के लिए फील्ड ऑफिसर, एम.पी.एम.के. वी.वी.सी.एल. भिण्ड द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं कम्प्यूटर/बीई आई.टी.आई युवाओं के लिए स्टेनोग्राफर/कम्प्यूटर ऑपरेटर/कंस्ट्रक्शन, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं आई.टी.आई पास युवाओं के लिए ऑपरेटर/ट्रेनीज, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेनीज, विराट बायोटेक प्रा.लि. गुजरात द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए सेल्समैन, ग्रेट आर्गेनिक डायमंड प्रा.लि. सागर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए एडवाइजर, कोसमोस प्रा.लि. ओरंगाबाद द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के स्नातक युवाओं के लिए ऑपरेटर, नोकरी फाई डाट काम भिण्ड द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के स्नातक युवाओं के लिए ब्रांच मैनेजर, गोतम सोलर प्रा.लि. भिमानी द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए असिस्टेंट ऑफिसर पद पर भर्ती की जावेगी साथ ही कम्पनियों द्वारा 14 हजार से 40 हजार तक वेतन, स्टाई फंड दिया जाएगा।
आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राईव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

a

Related Articles

Back to top button