ऊमरी पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार।

ऊमरी पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार।
भिण्ड पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/05/2026 को फरियादी देवेन्द्र यादव पुत्र रामदास यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम धरई थाना देहात जिला भिण्ड ने आरोपीगणों के विरुद्ध शराब के लिये रुपये मांगने न देने पर गंदी गंदी गालियां देने, लोहे की रोड से मारपीट करने, पोकलेन मशीन में तोड फोड करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 119 (1), 115(2), 296 (बी), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 23/07/2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बिलाव हार से अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया जिसे जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में करीब 22 अपराध पंजीबद्ध है। गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली भिण्ड में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 219/25 धारा 303(2), 115(2), 296, 351(3), 3 (5) बीएनएस में आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। संबंधित थाने को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना प्रेषित की गई।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, निरीक्षक ध्यानेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक जबर सिंह, आरक्षक गौरव बैस, शिवम तोमर, आलेश।




