खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चार दुग्ध व्यापारियों से लिये दूध के नमूने, चिलिंग सेंटर वालों को रख-रखाव संबंधी जानकारी देकर किया प्रशिक्षित।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चार दुग्ध व्यापारियों से लिये दूध के नमूने, चिलिंग सेंटर वालों को रख-रखाव संबंधी जानकारी देकर किया प्रशिक्षित।
कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर द्वारा दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये।
जिसमें प्रो. मनोज नरवरिया फर्म- श्री कृष्णा चिलिंग सेंटर ग्वालियर रोड़ से दूध के तीन नमूने, दूध विक्रेता बनवारी यादव के दूध वाहन क्रमांक एमपी 07 जेडके 9552 से दूध के दो नमूने, फर्म- सोनू नागर चिलिंग सेंटर आईटीआई रोड़ भिण्ड से दूध के तीन नमूने, फर्म- अमन डेयरी आईटीआई भिण्ड से दूध के दो नमूने लिए गए।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही चिलिंग सेंटर के कर्मचारियों एवं मालिकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी तथा चिलिंग सेंटर के रख-रखाव संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। चिलिंग सेंटरों से दूध के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला से जांच की गई।




