मोटे अनाज उपार्जन हेतु केन्द्र निर्धारित, 21 दिसंबर तक होंगा मोटे अनाज का उपार्जन।

मोटे अनाज उपार्जन हेतु केन्द्र निर्धारित, 21 दिसंबर तक होंगा मोटे अनाज का उपार्जन।
भिण्ड 30 नवम्बर 2023/कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मोटा अनाज ज्वार/ बाजरा के उपार्जन के लिये जिले में उपार्जन केन्द्र निर्धारित कर दिये हैं। शासन द्वारा उपार्जन मूल्य ज्वार का 3180/- एवं बाजरा का 2500/- प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित किया है। उपार्जन केन्द्रों पर 21 दिसम्बर 2023 तक मोटे अनाज का उपार्जन किया जावेगा।जिले के अंतर्गत तहसील अटेर में सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था परा, तहसील भिण्ड में सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था ऊमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतनपुरा, सेवा सहकारी संस्था नहारा, तहसील मेहगांव में विपणन सहकारी संस्था मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था सिमार, तहसील गोरमी में सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा, तहसील गोहद में विपणन सहकारी संस्था गोहद, सेवा सहकारी संस्था चितौरा (चमहेड़ी), प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बरौना, सेवा सहकारी संस्था पिपहाड़ी, सेवा सहकारी संस्था ऐनो, सेवा सहकारी संस्था सुहास, तहसील मौ में सेवा सहकारी संस्था छेंकुरी, सेवा सहकारी संस्था जमदारा, तहसील लहार मेें सेवा सहकारी संस्था आलमपुर, एवं रौन/ मिहौना में सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये हैं। किसानों से उपार्जन प्रातः 8ः00 बजे से सायं 8ः00 बजे तक सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) किया जावेगा। किसान तौल पर्ची सायं 6ः00 बजे तक जारी की जावेगी।




