No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड नगर पालिका की जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस भिण्ड शहर ने पार्षदों के धरने को दिया समर्थन।

भिंड नगर पालिका की जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस भिण्ड शहर ने पार्षदों के धरने को दिया समर्थन।

भिंड। नगर पालिका परिषद भिंड में स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की नियुक्ति, शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, बेहतर सफाई व्यवस्था, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा समय पर कचरा उठाने जैसी जनहित की मांगों को लेकर पार्षद दीपक शर्मा रामहेत शाक्य मनीष पुरोहित सुनील कांकर जाहिद खान रामावतार गोयल दीनू शाक्य द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया गया।
धरने को समर्थन देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने कहा कि नगर पालिका की अव्यवस्थाओं का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में जलभराव, सफाई व्यवस्था की बदहाली, स्ट्रीट लाइटों की समस्या तथा समय पर कचरा न उठने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है भिंड शहर में नालों की सफाई का ठेका 20 लाख में हुआ लेकिन सफाई नहीं की गई पूरी नगर पालिका भ्रष्टाचार में डूबी हुई है कचरा गाड़ियों को मिलने वाला डीजल भाजपा नेताओं की गाड़ियों में डाला जा रहा है इससे शहर में कचरा नहीं उठाया जा रहा है आमजन इससे बहुत परेशान है इसी प्रकार आईटीआई में डंप कचरा उठाने का ठेका 30 से 35 लाख के बीच हुआ जिसका 75% भुगतान कर दिया गया लेकिन कचरा 40% उठाया गया है इसकी उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने मांग की कि नगर पालिका परिषद भिंड में शीघ्र स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए तथा शहर की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए नगर पालिका में वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन और राशन कार्ड बनाने में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है आम जनता से रुपए लेकर काम किया जा रहे हैं नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहां नगरपालिका में स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के लिए सामान उपलब्ध नहीं है इसलिए शहर के कई वार्ड अंधेरे में डूबे हुए हैं नगर पालिका के कचरा वाहनों की बैटरी चोरी हो गयी जिसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई इसमें इससे सिद्ध होता है उक्त चोरी में नगर पालिका के ही कर्मचारी शामिल है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगी
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी डॉ राधेश्याम शर्मा बाबा भगवानदास सेथिया राम हर्ष सिंह कुशवाह संतोष त्रिपाठी हलीम पठान पान सिंह सुमन मुकेश गर्ग रामजी लाल शाक्य कुलदीप भारद्वाज विवेक पचौरी राकेश सिंह भदोरिया रकके प्रमोद दीक्षित पीसी कृष्ण गोपाल चौरसिया दर्शन सिंह तोमर दीपू दुबे मोहम्मद इरफान सोनवीर सिंह यादव राजू लोधी रूप सिंह खन्ना राजवीर खन्ना नयन सिंह राजावत चंद्रभान सिंह राजावत राघवेंद्र कांकर स्मिता शर्मा बृजेंद्र सिंह भदोरिया नरेंद्र शाक्य करण खटीक जसवंत शाक्य वकील खान जितेंद्र खटीक शिव शंकर भदोरिया बिरजू यादव गौरव भारद्वाज संजीव बरुआ मोहन सिंह सुखबीर भदोरिया रविंद्र सिंह तोमर आदि

a

Related Articles

Back to top button