No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

12 सितम्बर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत।

12 सितम्बर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत।

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिला न्यायालय परिसर में बैठक।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील मेहगांव, गोहद, एवं लहार न्यायालय में दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत चैक के अनादरण के प्रकरण, मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा संबंधी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, दीवानी मामलें, विद्युत एवं जलकर/ संपत्तिकर तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों, प्रीलिटिगेशन प्रकरणों (मुकदमा पूर्व) एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

इसी क्रम में आज मनोज कुमार तिवारी (सीनि.) विशेष न्यायाधीश/समन्वयक अधिकारी नेशनल लोक अदालत भिण्ड की अध्यक्षता में ए0डी0आर0 भवन जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में अधिवक्ता संघ भिण्ड के साथ में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अनुभूति गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड,  विनीत मिश्रा, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ भिण्ड के साथ ही अधिवक्ता संघ के अन्य पदाधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, मीडिएटर अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विचारा-विमर्श किया गया।

a

Related Articles

Back to top button