No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में अब 14 सितम्बर तक ले सकते हैं प्रवेश।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में अब 14 सितम्बर तक ले सकते हैं प्रवेश।

*एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात अभ्यर्थी महाविद्यालय में उपस्थित होकर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त करें*

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि के उपरांत, संचालनालय, तकनीकी शिक्षा के निर्णय के उपरांत अब शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में प्रवेश दिनांक 14 सितम्बर तक लिए जा सकते हैं। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु कुछ सीट ही उपलब्ध हैं।

महाविद्यालय में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम तीन वर्षीय है व प्रवेश प्राप्त करने हेतु न्यूनतम अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना है। इच्छुक अभ्यर्थी एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से दिनांक 20 अगस्त से पंजीयन कर महाविद्यालय में प्रातः 10:30 बजे से उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात, अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होकर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता एवं संचालनालय तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने और विभिन्न उद्योगों के लिए कुशल पेशेवरों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुभवी संकाय और सुसज्जित प्रयोगशालाओं के साथ महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग-प्रासंगिक कौशल के साथ सफल भविष्य हेतु सशक्त बनाना है।

तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक के समक्ष करियर में आगे बढ़ने के कई विकल्प खुल जाते हैं। डिप्लोमा पूर्ण करने के पश्चात् डिप्लोमा धारक शासकीय सेवा अथवा निजी कंपनियों में उपयंत्री के पद के लिए चयनित हो सकता है। इसके अतिरिक्त यदि वह अपनी शिक्षा जारी रखना चाहता है तो डिप्लोमा धारक को लेटरल एंट्री के माध्यम से बीटेक (इंजीनियरिंग) में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने की पात्रता होगी। संस्था में विद्यार्थियों की पात्रता अनुसार शासन की सभी योजनाएँ एवं स्कॉलरशिप उपलब्ध है।

a

Related Articles

Back to top button