औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने जिला अस्पताल भिण्ड के समीप स्थित मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण।

औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने जिला अस्पताल भिण्ड के समीप स्थित मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण।
*दवाओं की खरीदी बिक्री की पूरी जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल (म.प्र.), कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा जिला अस्पताल भिण्ड के समीप स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में जय मेडिकल एंड सर्जिकल्स, प्रकाश मेडिकल स्टोर, सूरज श्री मेडिकल स्टोर, विराग मेडिकोस, जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर एवं अशोक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया एवं सैम्पल लिए जाकर भोपाल स्थित औषधि प्रयोगशाला में जांच एवं परीक्षण हेतु भेजे जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
दुकान मालिकों को दवाओं की खरीदी बिक्री की पूरी जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समयावधि में जानकारी नहीं प्रस्तुत करने पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ-सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए।




