5000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

5000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा-निर्देशन पर म.प्र.में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सहायता के लिये म.प्र. पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त सक्सैना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये भिण्ड पुलिस निरंतर कार्यवाही कर रही है।इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु सभी जिलों में फरारी, इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय सिंह कोच्छा के मार्ग दर्शन में वर्ष 2006 से फरार 5000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।न्यायालय जे.एम.एफ.सी. भिण्ड के प्र.क्र. 380/2006 धारा 13 जुआ एक्ट में थाना देहात से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 16/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:-उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्र. आर. आशीष तिवारी, आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार, अमित बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




