शासकीय बालक माध्यमिक शाला मछण्ड, रौन के प्राथमिक शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही

शासकीय बालक माध्यमिक शाला मछण्ड, रौन के प्राथमिक शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही
शासकीय बालक माध्यमिक शाला मछण्ड, रौन के प्राथमिक शिक्षक धीरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा दिनांक 21.08.2026 को शाला परिसर में मीडिया कर्मियों और स्थानीय नागरिकों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का उपयोग किए जाने के प्रकरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रौन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। कुशवाह को दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रौन को संबंधित शिक्षक का सितम्बर माह का वेतन आहरण रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय दोहरे को मध्याह्न भोजन, शैक्षिक गतिविधियों के संचालन, पाठ्य पुस्तकों के वितरण, कक्षा और परिसर में साफ-सफाई के प्रति लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका स्पष्टीकरण एक दिवस में प्रस्तुत करना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार द्वारा दिनांक 25.08.2026 को शाला के आकस्मिक निरीक्षण में ये कमियां पाई गई थीं।




