राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा अंतर्गत कण्ट्रोल रूम में सहयोग हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी।

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा अंतर्गत कण्ट्रोल रूम में सहयोग हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी।
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजन दिनांक 26 अप्रैल 2026 के लिये कलेक्टर स्टेनो कक्ष कलेक्ट्रेट भिण्ड को कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर भिण्ड ने कण्ट्रोल रूम में सहयोग एवं जिला कोषालय भिण्ड से सभी परीक्षा केन्द्रों में सामग्री दिए जाने एवं जमा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें मेवाराम (भृत्य) वर्तमान कार्यस्थल कलेक्टर कार्यालय भिण्ड, अरविंद बघेल (भृत्य) कलेक्टर कार्यालय भिण्ड, रामलखन सिंह कोरकू (भृत्य) वर्तमान कार्यस्थल कलेक्टर कार्यालय भिण्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में परीक्षा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिये कण्ट्रोल रूम में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से परीक्षा समाप्ति तक से लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक क्रियाशील रहेंगे। कण्ट्रोल रूम द्वारा समस्त सामग्री जमा होने के उपरांत उसकी सूचना लोकसेवा आयोग इंदौर को भी दी जावे।




