“सप्लीमेंट अड्डा” स्टोर शुरू कर अनुज सिंह बने आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना से स्टोर शुरू करने में मिली सहायता

‘सप्लीमेंट अड्डा’ स्टोर शुरू कर अनुज सिंह बने आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना से स्टोर शुरू करने में मिली सहायता
*प्रतिमाह अर्जित कर रहे लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए*
राज्य सरकार विभिन्न स्वरोजगार और उद्यम योजनाओं के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान दे रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। ऐसी ही एक महत्वकांक्षी योजना- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना की सहायता से भिण्ड जिले के युवा उद्यमी अनुज सिंह ने फिटनेस सप्लीमेंट के क्षेत्र में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया है, और अन्य युवाओं को भी स्वावलंबन की राह दिखाई है।ग्राम पुर निवासी अनुज सिंह को मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा 6 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। इस सहायता से उन्होंने जिले की लश्कर रोड पर ‘सप्लीमेंट अड्डा’ नाम से स्टोर खोला है, जिसमें वे प्रोटीन, क्रिएटिन, विटामिन और प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट के इंपोर्टेड और भारतीय ब्रांड विक्रय करते हैं। रिटेल विक्रय के अलावा अनुज जिले के विभिन्न जिम सेंटर को सप्लीमेंट की थोक आपूर्ति भी करते हैं। अनुज बताते हैं कि फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता से जिले में सप्लीमेंट की अच्छी मांग है और उन्हें स्टोर से लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए की मासिक आय प्राप्त हो रही है। उनकी भविष्य में ग्वालियर शहर में भी सप्लीमेंट स्टोर शुरू करने की योजना है। वे इस योजना अंतर्गत प्राप्त सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सेवा और खुदरा व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए तक तथा विनिर्माण उद्योग के लिए 50 लाख रुपए तक ऋण के साथ ही अधिकतम 7 वर्षों के लिए 3 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन का प्रावधान है। अधिक जानकारी मध्यप्रदेश शासन की बैंक वित्त पोषित योजनाओं हेतु सिंगल विंडो आनलाइन सिस्टम की वेबसाइट samast.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
.




