हयातअली ने यूपीएससी की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2025 (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच) में ऑल इंडिया स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है।
वर्तमान में हयात अली नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में शीर्ष अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

भिंड के हयात अली ने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा सेंट माइकल पब्लिक स्कूल भिंड से ही पूरी की और बैचलर आफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) विदिशा के सम्राट अशोक टेक्नोलॉजीकल इंस्टिट्यूट (SATI) से की है। उन्होंने आईआईटी मद्रास से एमटेक भी किया है। हयात अली मप्र उर्दू अकादमी से जुड़े भिंड के युवा शायर, पत्रकार मूलत: रामपुरा जालौन निवासी हसरत_हयात के सुपुत्र हैं। स्कूल तथा कॉलेज में हमेशा टॉपर रहे हयात अली ने देश की यह सर्वश्रेष्ठ और सर्वोच्च परीक्षा नौकरी करते हुए तथा पहले प्रयास में पास की है। इस सफलता ने न केवल हयात अली के परिवार और खानदान का नाम रौशन किया है बल्कि भिंड जिले का भी गौरव बढ़ाया है।