No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पात्र महिला का आधार लिंक, डीबीटी इनेबल्ड व्यक्तिगत बैंक खाते में अनिवार्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत भुगतान हेतु-

भिण्ड। लाड़ली बहना योजना के तहत भुगतान हेतु पात्र महिलाओं को व्यक्तिगत बैंक खाते में आधार लिंक व डीबीटी इनेबल्ड होना अनिवार्य है। महिलाएं व्यक्तिगत बैंक खाते में आधार लिंक, डीबीटी इनेबल्ड कराने हेतु जिस बैंक का खाता है, संबंधित बैंक में जाकर अपना खाता आधार लिंक, डीबीटी इनेबल्ड करा सकती हैं।
आधार लिंक, डीबीटी इनेबल्ड कराने हेतु बैंक में आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाईल) की फोटोकॉपी अवश्य लेकर जाएं। ऐसी महिलाएं जिनके बैंक खाते नहीं हैं, वे सभी इंण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक के माध्यम से पांच मिनिट में आधार लिंकेज, डीबीटी इनेबल्ड, व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवा सकती हैं। इंण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खोलने हेतु महिला को स्वयं उपस्थित रहकर अपना आधार कार्ड व मोबाइल लेकर आना अनिवार्य है, अन्य किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।

a

Related Articles

Back to top button