भिंड विधायक के जन्मदिन पर लोगों ने सैकड़ों केक काटे, बेतौल फूलों, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी चलाकर मनाया ऐतिहासिक जन्मदिन।

प्रदीप राजावत जनक्रांति 24 / भिंड विधायक संजीव सिंह का उनके चहेते समर्थकों, आमजनों, व्यापारियों व किसानों, ने अपने अपने अंदाज में बड़े ही धूमधाम से मनाया जन्मदिन। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में अपने विधायक का जन्मदिन मनाने का छाया रहा शुमार।उनके आवास पर सुबह 4 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया, हर किसी के हाथों में अपने चहेते नेता के लिए गुलदस्ता, फूल माला,व गिफ्टों को देखा गया। इतना ही नहीं भिंड शहर में उनकी हार्डिंग जो कि 8 दिन पहले से लगाई जा रही थी, तमाम समर्थकों को होरडिंग लगाने के लिए जगह ही नहीं मिली। ऐसा लग रहा था कि भिंड शहर को मानो हार्डिंग से ही सजाया गया हो। वही आज फूल मालाओं की दुकानों पर लोगों की लगी रही भीड़, ₹5 की माला ₹50 तक में लोगों ने खरीदी, अंत में फूल मालाओं की दुकानों पर फूल भी नंही मिले। भिंड विधायक संजीव सिंह का उनके ग्रह गांव मधुपुरा से लेकर टेहनगुर, पांडरी, सगरा,लहरोली, ढोंचरा, अतरसुमा, ऊमरी, ककहरा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने विधायक के भिंड निवास पहुंचकर जन्मदिन मनाया। इतना ही नहीं जन्मदिन मनाने में उनकी बहने भी पीछे नहीं रही, अपने विधायक भाई का तिलक करके मुंह मीठा कराकर लंबी उम्र और दोबारा विधायक बनने का आशीर्वाद देती नजर आईं सैकड़ों बहनें। वहीं कुछ समर्थकों ने मंदिरों में पहुंच कर, तो कई लोगों ने गरीबों, मरीजों, व अनाथों के बीच पहुंचकर उनके साथ मिठाइयां फल और कपड़े वितरण करके भी मनाया जन्मदिन। हर समाज ने अपनी चहेते विधायक का जन्मदिन मनाया चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, भारी मात्रा में मुस्लिम समाज ने भी उनके निवास पहुंचकर और अपनी बस्तियों में बुलाकर भी विधायक का जन्मदिन मनाया। जिसमें मुकद्दर ने आर्य नगर चौराहा पर धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए अपने समर्थकों के साथ फूल माला साफा, चांदी का मुकुट और स्मृति चिन्ह के रूप में हनुमान जी का गधा भी उपहार में दिया। वही भिंड विधायक संजीव सिंह ने अंबेडकरनगर के रहवासियों के लिए अपने जन्मदिन पर 17 लाख रुपए की सीसी रोड का भूमि पूजन कर सौगात के रूप में दी, इस अवसर पर लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और धूमधाम से केक काटकर मौके पर ही मनाया जन्मदिन।शहर में जगह जगह स्वागत पंडाल सजाई गई थी कई जगह विधायक को फल फूलों एवं रुपयों से तोला गया, विधायक संजीव सिंह को देखने के लिए जैसे लोगों की आंखें तरस गई हो। पलक पावडे बिछा कर कई लोग अपने अपने घरों पर उनका जन्मदिन मनाने के लिए इंतजार किया। कई लोगों ने अनोखे अंदाज में आर्केस्ट्रा एवं भजन संध्या कर भी मनाया विधायक का जन्मदिन।विधायक संजीव सिंह ने अपने निवास पर हर आने जाने वालों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की साथ ही सबसे कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को भी कहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह एवं विधायक संजीव सिंह के चाचा रवि सिंह के अलावा समस्त परिवार मौजूद रहा। विधायक संजीव सिंह के बंगले को भी फूल मालाओं से सजाया गया था। संजीव सिंह के जन्मदिन पर उनके ग्रह गांव से लेकर भिंड तक ढोल नगाड़े आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी। वहीं सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप ट्यूटर, पर भी युवाओं ने शेयर की विधायक के जन्मदिन की तस्वीरें। कई समर्थकों ने विधायक संजीव सिंह के जन्मदिन के अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी दी अपने अपने इश्तहार। विधायक के ऐतिहासिक जन्मदिन के मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।भिंड के युवा विधायक को प्रदीप राजावत जनक्रांति 24 की ओर से भी जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं और आशा करते हैं कि वो अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने तमाम चाहने वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और अपनी भिंड विधानसभा क्षेत्र का विकास कराकर जिले में अब्बल बनाएंगे।




