No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विधायक ने किया 38.64 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

राजहोली से अरउआ मेला को जोड़ेंगी ये सडक़ें

भिण्ड। विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने शुक्रवार को वार्ड क्र.30 में दो सीसी सडक़ों का भूमिपूजन किया। यह सडक़ राजहोली होते हुए अरउआ मेला को जोड़ेगी। विधायक द्वारा कमल किशोरी के मकान से नरेश प्रजापति तक 31.66 लाख एवं चंदू राठौर से गोपी कुशवाह तक लागत 6.98 की राशि (कुल लागत राशि-38.64 लाख) से सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि शहर के विकास को लगातार गति दी जा रही है। वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में निर्माण कार्य चल रहे हैं, सीवर और टाटा प्रोजेक्ट वाले जहां सडक़ों को खोद देते हैं, हम उन्हें बनवा रहे हैं। मेरा एक ही संकल्प है भिण्ड विधानसभा को प्रदेश की नंबर एक विधानसभा बनाना। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद किशन सोनी, बड़े कुशवाह, दीपक शर्मा, दशरथ सिंह, मनोज राजावत जीवन, मनोज अर्गल, जीसुक, स्थानीय पार्षद जमुनादेवी-किशनलाल कुशवाह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजीत सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन जैन, शहर के गणमान्य जन एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button