रामवीर सिंह उर्फ दिलीप को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ चंबल संभागीय सह संयोजक बनाए जाने पर गृह गांव लहरौली में खुशी की लहर।

भिंड जिले के लहरौली गांव के रामवीर सिंह उर्फ दिलीप को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का संभागीय सह संयोजक बनाए जाने गृह गांव लहरौली में खुशी की लहर।भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार रामवीर सिंह कुशवाह भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोनीत।भूतपूर्व सैनिकों को भाजपा से जुड़ने के लिए चंबल संभाग में मुख्य भूमिका निभाएंगे रामवीर सिंह।प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने कुशवाहा को दी बधाई।
भिंड/भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ए, पी, सिंह ने भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार रामवीर सिंह कुशवाह को चंबल संभाग में प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है l जिन्होंने संगठन के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया l
भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार एवं सैनिक प्रकोष्ठ में नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक रामवीर सिंह कुशवाह भिंड जिले के ग्राम पंचायत लहरौली के निवासी हैं दिनांक27जून1991में भारतीय सेना में भर्ती होकर 16राजपुताना राइफल्स में जाकर संघर्ष पूर्वक निर्वहन कियाl तथा 15 फरवरी 2010को 22वी राजपुताना राइफल्स का गठन हुआ जिसमे इनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा। और दुर्गम क्षेत्रों में रहकर सैन्य ड्यूटी का निर्वहन किया बाद में 30 जून 2021को सूबेदार मेजर के पद से सेवा निवृत होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकाश कार्य से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की सपथ ली साथ ही कुशवाह जी ने ये भी कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सीमाओं पर पहुंचकर उनके बीच होली और दिवाली जैसे त्योहार मनाते है और उनके हौसलों को बुलंद किया इसी तरह आज सैनिक मोदी जी की कठोर सैन्य नीति से पाकिस्तान जैसे राष्ट्र द्रोही देशों से लड़कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं lउन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में जो मुझे जिम्मेदारी थी चंबल संभाग मैं शीघ्र प्रवास करते हुए पूर्व सैनिकों को भाजपा से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर संगठन की विचारधारा से जोड़ा जाएगा ताकि सैनिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक शक्ति चंबल में मजबूत हो सके l मैं ईमानदारी व पराकाष्ठा के साथ प्रदेश के इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निर्वाह करूंगा lकुशवाह को बधाई देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदोरिया, जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह, राज कुमार सिंह भदौरिया फौजी।




