No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बरुआ बने भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य

भिण्ड। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर सूची जारी की है। जिसमें जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के करीबी युवा नेता राजीव बरुआ पिड़ौरा को जिला कार्यसमिति सदस्य अटेर बनाया गया है। बरुआ के जिला कार्यसमिति सदस्य बनने पर पार्टी पदाधिकारियों और उनकी टीम ने उन्हें बधाई दी है।
राजीव बरुआ ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने हमेशा पार्टी हित के लिए कार्य किया है और वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर आज जो विश्वास जताया है मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा। बधाई देने वालों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शर्मा, श्यामसुंदर कटारे, बबलू शर्मा, दीपक चौधरी, गिरिराज पाण्डेय, भाजपा मीडिया प्रभारी गोहद अवधेश शर्मा, अजय दीक्षित, देवकांत बरुआ, शिवमोहन शर्मा (भोले), संदीप बरुआ, संतोष सिंह भारौली, भाजपा नगर मंत्री सूरज बरुआ, प्रतीक पाण्डेय, राहुल शर्मा, सोनू भदौरिया, राहुल श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, शिवम तिवारी, दिवाकर पाठक, विवेक मिश्रा, शिवम कटारे, नारायण शर्मा आदि प्रमुख हैं।

a

Related Articles

Back to top button