No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

दंदरौआ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बूथ केन्द्रों पर सुना मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद

मेहगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में बूथ केन्द्रों के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। दंदरौआ मण्डल में 53 बूथ केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना। दंदरौआ मण्डल के बूथ क्र.199 पर अरविन्द गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मोदी का संवाद कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेहगांव की पूर्व नप अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया एवं अध्यक्षता दंदरौआ मण्डल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रतीक शर्मा व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनू भदौरिया ने किया। अंत में आभार मण्डल उपाध्यक्ष छोटू शर्मा ने प्रकट किया। संवाद कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास, सुनील दण्डौतिया, बलवीर जाटव, अतुल शर्मा, अरविन्द गुर्जर, सतेन्द्र गौर, दंदरौआ सरपंच विनय गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button