अतिरिक्त महानिदेशक चंबल जोन द्वारा किया गया मेहगांव थाने का किया औचक निरीक्षण,पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल जोन द्वारा किया गया मेहगांव थाना का औचक निरीक्षण।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा दिनांक 05.05.2022 को अचानक मेहगांव थाना पहुंचे जहा उन्होंने मेहगांव थाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी डीबीएस तोमर से अपराध और अपराधियों के संबंध में जानकारी हासिल की तथा थाना का माल खाना, आर्म्स एमूनेशन, बलवा ड्रिल, टियर गैस का सामान चेक किया गया तथा थाने में समस्त आपराधिक रजिस्टर की जांच की और थाना क्षेत्र मैं फरार इनामी बदमाशों की लिस्ट मांगी, साथी ही तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए तथा अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को समझाइश दी गई कि बलवा ड्रिल की सामग्री पर्याप्त मात्रा में अपने साथ लेकर चलें एवं पुलिस अधिकारी एव पुलिस कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग करने के लिए निर्देश दिए गए। उक्त समस्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान भी उनके साथ उपस्थित रहे।




