शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता – रामशेष बघेल।

शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता – रामशेष बघेल।
*लहार के ग्राम बिजोरा में संस्कृत विद्यालय को लेकर पाल-बघेल समाज की बैठक सम्पन्न हुई*
भिण्ड । लहार के ग्राम बिजोरा में बिजोरा धाम में संस्कृत विद्यालय की स्थापना को लेकर पाल-बघेल समाज की आश्रम के महंत माताशरण महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सम्लित हुए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का उत्थान नहीं किया जा सकता,संस्कृत भाषा प्राचीन समय से प्रचलित है,इसलिए संस्कृत विद्यालय की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए कांग्रेस हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पाल बघेल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भूदयाल बघेल,पूर्व सभापति बाबा गंगाराम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल,पूर्व सरपंच सुखदीन बघेल,जिला पंचायत सदस्य राजवीर बघेल,पूर्व सरंपच हाकिम सिंह बघेल,पूर्व सरपंच रमेश बघेल,रामदास पाल बदन सिंह बघेल,पूर्व जनपद अध्यक्ष अटेर अरविंद बघेल,हरिचरण बघेल, कनछेदी लाल बघेल,रामप्रकाश यादव,सरपंच अरविंद बघेल पूर्व सरपंच रामधीन बघेल,जनपद सदस्य बच्चन बघेल,जनपद सदस्य प्रदीप बघेल,राजा भैया पाल,पूर्व सरपंच विमलेश बघेल,पूर्व सरपंच चन्द्रशेखर बघेल,नरेश बघेल,संदीप बघेल,रमेश पाल गणेश बघेल,पूर्व तहसीलदार भगवान सिंह पाल,सन्तोष बघेल, सरपंच जगदीश बघेल,तेजसिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में लोग सम्लित हुए।




