अपर कलेक्टर ने दबोह तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

अपर कलेक्टर ने दबोह तहसील का किया आकस्मिक निरीक्षण, रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के दिए निर्देश
अपर कलेक्टर राजन बी. नाडिया ने दबोह तहसील का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं में रखे रिकॉर्ड और न्यायालयीन फाइलों को देखा तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।अपर कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि तहसील के अभिलेख व्यवस्थित और अद्यतन रखे जाएं, ताकि आम नागरिकों के कार्यों का समय पर निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों से जुड़ी फाइलों की आरसीएमएस में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को भी कहा। साथ ही, लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा कर कार्यालयीन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।
अपर कलेक्टर ने निर्देशों का पालन समय-सीमा में करने और रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा।




